CG Teacher Brutality: बालोद जिले में मिडिल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र को सॉर्ट रिसेस के बाद 1 मिनट लेट आने पर शिक्षक ने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में छात्र के सिर में चोट आई है, जिसके चलते उसका अस्पताल में इलाज कराया गया और शिक्षक के खिलाफ डौंडीलोहारा थाना में मामला दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल का है। NEET paper leak case: पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन! 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज होगी सुनवाई परिजनों की शिकायत के अनुसार,…
Author: Adarsh Loktantra News
NEET paper leak case: पेपर लीक मामले को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार एक्शन में दिख रही है। दरअसल, पेपर लीक के मामले में औरंगाबाद और महाराष्ट्र के नागपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्ज हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इन चारों जगहों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए इन राज्यों के चीफ जस्टिस को पत्र लिखेगी। इन फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में रोज सुनवाई करवाई जाएगी जिससे दोषियों को जल्दी सजा मिले। लाल सागर में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला! सऊदी के 2 ऑयल टैंकरों पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें…
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। यह अटैक सऊदी अरब की सेना के सना एयरपोर्ट पर हमले किए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिससे रियाद और ईरान समर्थित हूती विद्रोही गुट के बीच टेंशन बढ़ गई है। हूती ग्रुप के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने टेलीग्राम पर एक स्टेटमेंट में दावा किया कि हूती की सेना ने सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों ENCELIA और LAYLA को टारगेट किया है। वैभव सूर्यवंशी का आज बड़ा इम्तिहान! इंटरनेशनल मैच में खुद…
वैभव सूर्यवंशी आज फिर से इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं। उनका डेब्यू इंग्लैंड खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में ही हो गया था, लेकिन तब वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। अब फिर से उनके पास मौका है, जहां वे खुद को साबित करना चाहेंगे। इस बीच सीरीज के दौरान वैभव और उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा के बीच सिक्सर किंग बनने की जंग होगी। दोनों के बीच अभी ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन इस सीरीज के बाद कौन आगे निकल जाएगा, कहना मुश्किल है। ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी! बोले- हर मिसाइल…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इस बार खतरनाक वॉर्निंग दे दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर अब से ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर फायरिंग या मिसाइल हमले करता है तो हर हमले के बदले अमेरिका उसके ब्रिज या पावर प्लांट को निशाना बनाएगा. Mumbai Protest: मुंबई पुलिस का नया फॉर्मूला! विरोध कर रहे छात्रों पर बल नहीं, अब घर-घर देगी दस्तक ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अब से जब भी ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर फायरिंग करता है, चाहे वह मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या…
Mumbai Protest: देश में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में मचे घमासान के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. देश के दूसरे शहरों में भी प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें मुंबई भी शामिल है. ऐसे में मुंबई पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों से निपटने के लिए अपनी रणनीति पूरी तरह बदल दी है. अब पुलिस सड़कों पर बल प्रयोग नहीं करेगी. लाठियां चलाने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के पारंपरिक तरीकों के बजाय डिजिटल और हाई-टेक सर्विलांस का सहारा लिया जाएगा. दरअसल, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क, चेंबूर और आजाद मैदान जैसे अहम स्थानों पर…
IND vs ZIM Live: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच होने के कारण ये काफी अहम है। आज का मैच शाम साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच ये समझ लीजिए कि ये मैच जियो हॉट स्टार या फिर सोनी लिव एप पर नहीं दिखाई देगा। इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि एक तरीका है, जिससे आप टीवी पर मैच को फ्री में देख सकते…
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की मेघायल में हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी है। तीन हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर ट्रायल में देरी होती है, तो 6 महीने बाद सोनम रघुवंशी दोबारा जमानत याचिका दाखिल कर सकती है। Dog Sterilization: छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी जिलेवार रिपोर्ट…
Dog Sterilization: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ महीनों में आवारा कुत्तों के हमलों और डॉग बाइट की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि आवारा पशुओं का प्रबंधन सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रह सकता। यह सीधे तौर पर जनता की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, इसलिए धरातल पर ठोस काम दिखना चाहिए। कोर्टस्वत: संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई कर…
CJP Protest Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच भड़की हिंसा में कई लोग घायल हो गए. घायलों में पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं और प्रदर्शनकारी भी. बुधवार रात जंतर-मंतर के पास एक बार फिर से हिंसा भड़की. जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी ACP को खदेड़ कर पीटते नजर आ रहे हैं. प्रदर्शन के बीच भड़की इस हिंसा के शिकार हुए ACP की पहचान विवेक भगत के रूप में हुई है. वीडियो में कई प्रदर्शनकारी विवेक भगत पर बुरी तरह…
