अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इस बार खतरनाक वॉर्निंग दे दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर अब से ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर फायरिंग या मिसाइल हमले करता है तो हर हमले के बदले अमेरिका उसके ब्रिज या पावर प्लांट को निशाना बनाएगा.
Mumbai Protest: मुंबई पुलिस का नया फॉर्मूला! विरोध कर रहे छात्रों पर बल नहीं, अब घर-घर देगी दस्तक

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अब से जब भी ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर फायरिंग करता है, चाहे वह मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या हथियार से हो, संयुक्त राज्य अमेरिका बमबारी करेगा और एक पुल या बिजली संयंत्र को तबाह कर देगा. इसमें तेहरान की राजधानी के बगल में या उसके अंदर स्थित पुल या बिजली संयंत्र भी शामिल हैं.”
बीते दिन भी अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. चाबहार से लेकर बंदर अब्बास और केशम द्वीप में भी कई धमाके हुए. मंगलवार, 21 जुलाई को एक ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने बताया कि ओमान के तट पर एक टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या ड्रोन) पर हमला हुआ. ईरान ने कुवैत में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला करने का भी दावा किया. पेंटागन ने माना है कि 3 सैनिकों की मौत के अलावा दो हफ्तों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं.






