IND vs ZIM Live: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच होने के कारण ये काफी अहम है। आज का मैच शाम साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच ये समझ लीजिए कि ये मैच जियो हॉट स्टार या फिर सोनी लिव एप पर नहीं दिखाई देगा। इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि एक तरीका है, जिससे आप टीवी पर मैच को फ्री में देख सकते हैं, लेकिन मोबाइल पर इसे देखने के लिए पैसे देने होंगे।
आज भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच टीवी पर कैसे देख पाएंगे
आज दोपहर बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच जो पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा, इसके ब्रॉडकास्ट राइट्स Unite8 Sports Network के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उस चैनल पर जाना होगा। ये मैच आपको स्टार स्पोर्ट्स या फिर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए नहीं मिलेंगे। ये नया चैनल है और अब आप फुटबॉल के शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि अभी कुछ ही दिन पहले जो फीफा विश्व कप फुटबॉल खेला गया था, उसके मैच आप इसी चैनल पर देख रहे थे।
स्मार्ट टीवी और मोबाइल पर भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच लाइव देखने के लिए फैन कोड पर जाना होगा
अगर मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने की बात करें तो इसके लिए आपको फैन कोड पर जाना होगा। यानी जियो हॉट स्टार और सोनी लिव एप्प पर मैच नहीं देख पाएंगे। खास बात ये है कि फैन कोड के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे, ये फ्री में नहीं देख पाएंगे। यहां आपको जानकारी दे दें कि अगर आप एक मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए 35 रुपये खर्च होंगे। वहीं अगर पूरी सीरीज के लिए आप पास लेंगे तो उसक लिए 89 रुपये खर्च करने होंगे। यानी सभी तीन मैचों के लिए इतने पैसे लगेंगे। साथ ही अगर आप पूरे महीने का पास लेना चाहते हैं तो उसके लिए 99 रुपये का खर्च आएगा। इसमें से जो भी आपको सुविधाजनक लगे, ले सकते हैं। इसके लिए आप फैन कोड की वेबसाइट पर जा सकते हैं, साथ ही मोबाइल में एप्प डाउनलोड कर वहां से भी पास ले सकते हैं।
डीडी स्पोर्ट्स पर नहीं खर्च होंगे पैसे, लेकिन होना चाहिए डीडी फ्री डिश कनेक्शन
आज का मैच Unite8 Sports Network पर आएगा, जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इसक लिए आपके पास किसी न किसी कंपनी का कनेक्शन होना चाहिए। उसके पैसे तो खर्च होंगे ही, जो आप हर महीने देते होंगे। इस बीच अगर आप पूरी तरह से बिना खर्च के फ्री में मैच देखना चाहते हैं तो उसका भी एक तरीका है। डीडी स्पोर्ट्स पर मैच फ्री में देखा जा सकता है। लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। बाकी किसी कंपनी का डीटीएच लेने पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच नहीं देखा जा सकेगा।






