यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। यह अटैक सऊदी अरब की सेना के सना एयरपोर्ट पर हमले किए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिससे रियाद और ईरान समर्थित हूती विद्रोही गुट के बीच टेंशन बढ़ गई है। हूती ग्रुप के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने टेलीग्राम पर एक स्टेटमेंट में दावा किया कि हूती की सेना ने सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों ENCELIA और LAYLA को टारगेट किया है।
वैभव सूर्यवंशी का आज बड़ा इम्तिहान! इंटरनेशनल मैच में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका
हूती के घेराव तोड़ा तो किया हमला
ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी के दावे के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने उन दो जहाजों को निशाना बनाते हुए एक “खास मिलिट्री ऑपरेशन” चलाया, क्योंकि उन जहाजों ने लाल सागर में हूती की तरफ से किए गए घेराव का उल्लंघन किया था।
हमले में किया बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल
अपने बयान में ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने ये भी बताया, “यह मिलिट्री ऑपरेशन कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन से किया गया। अल्लाह की मदद से हमले सटीक रहे और इससे दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई।”
लाल सागर में पीछे हटने को मजबूर हुए 10 जहाज
हूती प्रवक्ता ने आगे ये भी दावा किया कि इस मिलिट्री ऑपरेशन के बाद करीब 10 जहाज पीछे हट गए या लौटने के लिए मजबूर हो गए। सारी ने कहा, “हूती विद्रोही दुश्मन सऊदी अरब के खिलाफ अपने नौसैनिक अभियान जारी रखेंगे और ‘घेराबंदी के बदले घेराबंदी’ की पॉलिसी पर अमल करते रहेंगे।”
जवाब दिया तो सऊदी अरब में घुसकर करेंगे हमला
ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने आगे कहा, “हम दुश्मन सऊदी अरब को यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारे देश को टारगेट बनाने वाली किसी भी नादानी या अटैक का जवाब उसके इलाके में घुसकर बड़े पैमाने पर किए जाने वाले मिलिट्री ऑपरेशन्स से दिया जाएगा। अल्लाह की मर्जी और ताकत से, इसके नतीजे सऊदी के लिए बहुत बुरे होंगे।”
Mumbai Protest: मुंबई पुलिस का नया फॉर्मूला! विरोध कर रहे छात्रों पर बल नहीं, अब घर-घर देगी दस्तक
सऊदी के लिए हूती ने बंद की Bab el-Mandeb स्ट्रेट
जान लें कि यमन के पास लाल सागर और Gulf of Aden को जोड़ने वाली Bab el-Mandeb स्ट्रेट को सऊदी अरब के जहाजों के लिए बंद करने का ऐलान हाल ही में हूती विद्रोहियों ने किया है। आशंका है कि हूती विद्रोहियों के हमले के डर बाकी देशों के जहाज भी स्ट्रेट से निकलने से कतरा सकते हैं। इससे पहले स्ट्रेट से होने वाला दुनिया का 12 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हो सकता है।






