अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंडा खाने को नहीं मिलने से नाराज एक युवक गांव में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
केंद्र से एमपी को बड़ी सौगात, टैक्स डेवोल्यूशन के तहत मिले 8,010 करोड़; CM डॉ. मोहन ने जताया आभार
यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला का है। इसी गांव में रहने रहने वाले शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोज अंडा खाने की आदत है। घटना के दिन जब उसे अंडा नहीं मिला, तो वह गुस्से में आकर टावर पर चढ़ गया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CG Liquor Scam: भिलाई में EOW की बड़ी कार्रवाई, दो CA के ठिकानों पर छापेमारी; कई अहम दस्तावेज जब्त
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंची। काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।



