छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ के बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। भूमि विवाद में दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर शवों और घर में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। वैज्ञानिक जांच, एफएसएल और पुलिस डॉग रूबी की मदद से दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।
अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार
दरअसल, 15 जुलाई को ग्राम क्रोंधा में मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
स्कूल के 8 छात्र अचानक हुए बेहोश, नशे की दवा देने का आरोप साथी छात्र पर; अस्पताल में इलाज जारी
घटनास्थल से मिले सुराग और पुलिस डॉग रूबी के संकेत के आधार पर पुलिस श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया तक पहुंची। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भूमि विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया।
CG News: तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, खड़ी पिकअप में मारी जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 8 घायल
आरोपियों ने बताया कि 14 जुलाई की रात दोनों टांगी लेकर घर पहुंचे और पहले मंगल राठिया, फिर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शवों और घर में आग लगाकर घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।






