How To Restore WhatsApp Account: भारत में सोमवार शाम बड़ी संख्या में WhatsApp यूजर्स को अचानक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स के अकाउंट बिना किसी चेतावनी के ऑटोमैटिक रिव्यू में चले गए. जिसकी वजह से वे WhatsApp की कई जरूरी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सके. यूजर्स का कहना है कि वे आधिकारिक WhatsApp ऐप का ही इस्तेमाल कर रहे थे और उन्हें पहले से किसी तरह की चेतावनी भी नहीं मिली थी. अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जिनका WhatsApp अकाउंट लॉक हो गया है या रिव्यू के लिए चला गया है तो आपको इसके ठीक करने का आसान तरीका बताते हैं.
तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
शाम 8 बजे के बाद सामने आने लगीं शिकायतें
WhatsApp अकाउंट ठीक करने का तरीका जानने से पहले समझिए आखिर हुआ क्या. सोमवार रात करीब 8 बजे (IST) के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें करनी शुरू कर दीं. प्रभावित यूजर्स को WhatsApp पर एक इन-ऐप नोटिस दिखाई दिया, जिसमें बताया गया कि उनका अकाउंट रिव्यू के तहत है. नोटिस में कहा गया कि WhatsApp अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की जांच कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अकाउंट उसकी Terms of Service का पालन कर रहा है. कंपनी ने यह भी कहा कि आमतौर पर 24 घंटे के भीतर फैसला ले लिया जाता है.
Meta ने माना मामला, कहा समस्या ठीक की जा रही
TechCrunch की ओर से पूछे गए सवाल पर Meta ने इस समस्या की पुष्टि की और कहा कि वह इसे ठीक करने पर काम कर रही है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम हमेशा उन लोगों से आगे रहने की कोशिश करते हैं जो हमारी सेवा का गलत इस्तेमाल करते हैं. इसी वजह से हम ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हैं ताकि दूसरे यूजर्स सुरक्षित रहें. कभी-कभी इस प्रक्रिया में हमसे गलती भी हो जाती है. अगर ऐसा होता है तो हम प्रभावित यूजर्स के अकाउंट जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश करते हैं. हमने प्रभावित अकाउंट्स को दोबारा चालू करने के लिए कार्रवाई की है.” हालांकि Meta ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह समस्या केवल भारत तक सीमित थी या दूसरे देशों के यूजर्स भी इससे प्रभावित हुए.
कामकाज पर भी पड़ा असर
भारत में WhatsApp केवल निजी बातचीत के लिए ही नहीं, बल्कि ऑफिस कम्युनिकेशन, कस्टमर सपोर्ट, बिजनेस ट्रांजैक्शन और कम्युनिटी ग्रुप्स के लिए भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अकाउंट का कुछ समय के लिए भी बंद होना कई लोगों और संस्थानों के कामकाज को प्रभावित कर सकता है.
मूसलाधार बारिश से उफान पर जल्लावागू नाला, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क
WhatsApp अकाउंट ऐसे होगा ठीक
अगर आपका भी WhatsApp अकाउंट लॉक हो गया या रिव्यू प्रोसेस में चला गया है तो आप इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं. जैसा की कंपनी ने बताया है कि उससे गलती हुई और अकाउंट को ठीक करने का प्रोसेस शुरू हो गया है. ऐसे में यूजर्स के अकाउंट वापस आ रहे हैं. इसके बारे में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा भी है. अगर आपका अकाउंट अभी तक ठीक नहीं हुआ है तो आपको कुछ देर इंतजार करना चाहिए.
अगर आप जल्दी सामाधान चाहते हैं तो आप WhatsApp सपोर्ट को लिख सकते हैं ताकि आपका अकाउंट जल्द से जल्द रिस्टोर हो सके. इसके लिए आपको वॉट्सऐप की Settings में जाकर Help and feedback सेक्शन में जाना होगा. इसके बाद Contact Us पर क्लिक करें. आप यहां पर अपनी समस्या विस्तार से लिखें. आप चाहे तो इसमें दिक्कत की स्क्रीनशॉट भी अटैच कर सकते हैं. इसके बाद सेंड कर दें. अगर आप ऐप भी एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं तो आप WhatsApp की वेबसाइट ओपन करके WhatsApp सपोर्ट सेक्शन में Contact Us पर क्लिक करें. इसके बाद सारी दिक्कत लिखकर रिक्वेस्ट सब्मिट कर दें.



