जांजगीर-चांपा। जिले में एक ओर पुलिस ने लूट की झूठी कहानी का खुलासा किया, वहीं दूसरी ओर सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में कृष्णा हुंडई के सेल्समैन प्रयांश देवांगन ने 4.50 लाख रुपये की लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, क्योंकि युवक बार-बार अपने बयान बदल रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि लूट की कहानी झूठी थी और उसने रकम खुद खर्च कर दी थी। टीआई मोतीलाल पटेल के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर। राजधानी के अभनपुर क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भरेंगाभाठा गांव के पास मुरूम खदान में दफन मिले नितेश बत्रा की हत्या लव ट्रायंगल के चलते की गई थी। पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और जिंदा दफनाने की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान माना निवासी नितेश बत्रा के रूप में हुई, जो कुछ दिनों से लापता था। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू…
रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं और स्कोर 0-0 रहा। खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षा और तेज आक्रमण से दर्शकों को बांधे रखा। दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ ने आक्रामक रणनीति अपनाई। टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने महत्वपूर्ण गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।…
कोंडागांव। जिले के माकड़ी रेंज अंतर्गत ग्राम मगेड़ा हीरापारा में वन विभाग ने अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वनमंडलाधिकारी के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी (पूर्व) के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम ने आरोपी मानक राम यादव के मकान परिसर से साल, बीजा और सागौन की कुल 45 नग लकड़ी जब्त की। वन विभाग के अनुसार जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 1.35 लाख रुपये आंकी गई है। इसमें 20 साल चौखट कड़ी, 19 साल चिरान और 6 सागौन फारा शामिल हैं। कुल लकड़ी का घनत्व 0.830 घन मीटर बताया गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत…
जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां लापता दो मासूम बच्चों के शव गांव के तालाब में मिले हैं। घटना बिसबहरी गांव की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, महादेव डाँड़ क्षेत्र के रहने वाले गोल्डी टोप्पो (7) और अनीस टोप्पो (8) बीते दिन से लापता थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गांव में तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों के शव तालाब में तैरते हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर…
बिलासपुर, शहर में फर्जी मैरिज ब्यूरो के नाम पर चल रहे ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी कॉल सेंटर के जरिए शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे वसूल रहे थे। पुलिस ने सरकंडा और कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी कर संचालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और नगद राशि जब्त की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते थे और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर रकम ऐंठते थे। पैसे मिलने के बाद वे संपर्क तोड़ देते थे। पुलिस…
बिलासपुर। शहर के तारबाहर क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर महीनों तक राशन मंगाता रहा। मामला तब खुला जब व्यापारी ने पांच महीने बाद अपने खातों का मिलान किया। व्यापार विहार अनाज मंडी के थोक व्यापारी संदीप अग्रहरि को भटगांव, सारंगढ़ निवासी राजेंद्र खांडेकर ‘अक्षांश किराना भंडार’ के नाम से नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच ऑर्डर देता रहा। हर बार भुगतान के नाम पर वह मोबाइल से फर्जी ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट भेजता था, जिस पर भरोसा कर व्यापारी माल भेजता रहा। खातों की जांच में करीब 17.84 लाख…
मनेन्द्रगढ़, छत्तीसगढ़ के जनकपुर नगर पंचायत क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई वनमंडल मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत उपवनमंडल जनकपुर के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1267 में की गई। जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ तिराहा स्थित वन भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण किया जा रहा था। विभाग द्वारा पहले ही भारतीय वन अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे और संबंधित लोगों को समझाइश भी दी गई थी। निर्देशों की अनदेखी पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मकान…
रायपुर। अंबिकापुर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने प्रदेशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय है और उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा कड़ी सजा की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दंड देना न्यायालय का अधिकार है। सरकार और पुलिस का काम साक्ष्य प्रस्तुत करना है, ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इसी दौरान विजय शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर…
दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई की है। जुआ-सट्टा, अवैध शराब और नशे के मामलों में लापरवाही बरतने पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी भानू प्रताप साव को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही छावनी थाना प्रभारी को पद से हटाकर ट्रैफिक विभाग भेजा गया है, जबकि पुलगांव थाना प्रभारी अमित अंदानी को छावनी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 6 अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। यह आदेश शनिवार रात जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, सभी थाना प्रभारियों को…
