Author: Adarsh Loktantra News

बलौदाबाजार : जिले के कटगी में एक बड़ी आगजनी की घटना हुई है। यहां स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि करीब 3 घंटे तक धधकती रही। Security At Bangladesh Border: घुसपैठियों की खैर नहीं! अब बॉर्डर की रखवाली करेंगे सांप और मगरमच्छ, नदी वाले इलाकों पर खास नजर इस भीषण आग में दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स के लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ दूसरे कमरे में रखी नगदी रकम भी जलकर पूरी तरह राख हो…

Read More

Security At Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों की समस्या से निपटने के लिए BSF एक अनोखा प्लान तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा के नदी और दलदली इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए BSF प्राकृतिक बैरियर के तौर पर सांप और मगरमच्छों के इस्तेमाल की संभावना पर चर्चा रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह विचार सीमा के उन संवेदनशील हिस्सों के लिए है जहां सामान्य बाड़ लगाना संभव नहीं है। अवैध जुआ-सट्टा पर कार्रवाई नहीं, टीआई को एसएसपी ने किया सस्पेंड…

Read More

दुर्ग। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी विजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जुआ, सट्टा और अवैध शराब की लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी भानू प्रताप साव को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नंदिनीनगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियां जारी रहीं और थाना प्रभारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वर्ष…

Read More

जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण को लेकर अहम निर्देश दिए। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और जल संरक्षण के लिए डबरी निर्माण व पुराने कुओं के जीर्णोद्धार पर जोर दिया। राज्यपाल ने टीबी, सिकल सेल और स्तन कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही जरूरत पड़ने पर मरीजों को रायपुर, अंबिकापुर और एम्स भेजने को कहा। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के लिए हर माह मेडिकल कैंप…

Read More

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम के अचानक बदले मिजाज से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अगले 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और 5 अप्रैल को ओलावृष्टि…

Read More

Rashifal 6 April 2026: ग्रहों की स्थिति के अनुसार सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है. कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल शेयर बाजार झटका: टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 65 हजार करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान मेष राशि (Aries) आज का दिन खुशियां लेकर आया है. सकारात्मक सोच से आपकी रचनात्मक प्रतिभा निखरेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा. घर…

Read More

नई दिल्ली। Google ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail में नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत अब यूजर्स अपना यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के अनुसार यह सुविधा यूजर्स को अपनी डिजिटल पहचान अपडेट करने का विकल्प देगी। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में सीमित यूजर्स के लिए जारी किया गया है, जिसे जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने इस अपडेट को लेकर कहा कि अब यूजर्स को पुराने या असहज ईमेल एड्रेस के साथ बने रहने की जरूरत नहीं है। इस फीचर की खास बात…

Read More

तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के इस्फहान स्थित परमाणु केंद्र पर हमले तेज किए जाने के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसने 2 सी-130 एयरक्राफ्ट और 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं। ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इस्फहान क्षेत्र में गिरे सैन्य विमानों के मलबे के वीडियो सामने आए हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 36 घंटों में ईरान ने…

Read More

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की चेतावनी दी और कहा कि ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने अपने संदेश में ईरान को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की बात कही। उनके इस बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कलेक्टर की प्रशासनिक शक्तियों की सीमा स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को हटाने या उनका प्रभार बदलने का अधिकार कलेक्टर को नहीं है। कोर्ट ने कलेक्टर द्वारा जारी आदेश को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ता शुभा दामोदर मिश्रा को उनके पद पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पार्थ प्रतिम साहू की एकलपीठ में हुई। याचिकाकर्ता की नियुक्ति 18 जून 2025 को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत गौरेला में CEO पद पर की गई थी और वे नियमित रूप…

Read More