जापान की Yuina Sakamoto और कंबोडिया की Koemyean DY को हराकर क्विंसी ने ग्रुप A में किया शीर्ष स्थान हासिल नागोया। Aichi-Nagoya Asian Games 2026 में भारतीय खिलाड़ी Quimcy Joaquim Dsouza ने Teqball के महिला सिंगल्स मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। एशियन गेम्स में पहली बार शामिल हुए इस खेल में क्विंसी ने ग्रुप A के अपने दोनों मुकाबले जीतकर सीधे अंतिम चार में जगह बनाई। क्विंसी के अभियान की शुरुआत जापान की Yuina Sakamoto के खिलाफ मुकाबले से हुई। भारतीय खिलाड़ी को पहले गेम में 10-12 से हार का सामना करना पड़ा,…
Author: Adarsh Loktantra News
18 सितंबर से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में सुबह से दिखा उत्साह नई दिल्ली। Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 से शुरू हो गई। बिक्री शुरू होने के साथ ही दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु सहित कई शहरों में Apple Stores के बाहर खरीदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ ग्राहक स्टोर खुलने से कई घंटे पहले, जबकि कुछ रात से ही अपने पसंदीदा मॉडल के लिए इंतजार करते नजर आए। Apple ने दोनों नए…
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव, IT शेयरों पर दबाव के बीच Nifty ने दर्ज की लगातार तीसरे दिन बढ़त मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में जहां Sensex मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं Nifty 50 में तेजी दर्ज की गई। कारोबार समाप्त होने पर BSE Sensex 19.63 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 74,294.96 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर NSE Nifty 50 75.80 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,346.40 अंक पर पहुंच गया। दिनभर बाजार में…
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 से 23 सितंबर 2026 के दौरान कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनने का पूर्वानुमान जारी किया है। छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों में शामिल है, जहां आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 18 और 19 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवा जैसी मौसमी स्थिति बन सकती है। इसके बाद 20 से 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दर्ज…
नई दिल्ली। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत और UAE के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बातचीत के दौरान ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर विचार किया गया। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों के…
बिलासपुर। निजी स्कूल शुरू करने और माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। नई मान्यता गाइडलाइन को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जा रहा है। नए नियमों के तहत स्कूल संचालकों को अब पहले की तुलना में बदली हुई प्रक्रिया का पालन करना होगा। नई व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एसेंशियलिटी सर्टिफिकेट और न्यूनतम कॉर्पस फंड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से सेल्फ सर्टिफिकेशन की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी, जिसके आधार पर मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। भवन से लेकर विद्यार्थियों…
बिलासपुर। बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले अलायंस एयर के विमान में शुक्रवार को अचानक तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में खराबी आने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि विमान जब मेरठ के आसपास पहुंचा, तब पायलट को तकनीकी समस्या का आभास हुआ। स्थिति को देखते हुए पायलट ने दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा…
मार्च 2027 तक टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देशभर में खत्म होगी बैरियर और लंबी कतारें नई दिल्ली/मुंबई। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में बड़ी सुविधा मिलने वाली है। केंद्र सरकार देश के टोल सिस्टम को पूरी तरह आधुनिक बनाने की तैयारी में जुटी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार और इंतजार की समस्या को समाप्त करना है। योजना के तहत देशभर के टोल प्लाजा को बैरियर-फ्री व्यवस्था की ओर ले जाया जाएगा,…
आज 6 सितंबर 2026 की ताज़ा अपडेट में कुछ नई जानकारी सामने आई है दिल्ली हादसे की बात कर रहे हैं, तो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बॉयज पीजी की बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इमारत में कुछ लोग मौजूद थे और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका थी। हादसा करीब दोपहर 1:30 बजे हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत और 6 लोगों को मलबे से निकालें गये। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते राष्ट्रीय आपदा…
कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की समस्या लगातार बढ़ रही कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की समस्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। इस क्षेत्र में 60 से अधिक हाथियों की दल घूम रही है, और अब तो दिन में भी किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आज मामला तनेरा गांव का है, जहां अचानक 15 से ज्यादा हाथियों के झुंड ने धान की फसल में घुसकर खा ली। ग्रामीणों ने सुरक्षित होकर दूर से शोर मचाया जिससे हाथिया भाग जाए परंतु कोशिश नाकामयाब रही भीड़ के शोर के बावजूद खेत में खाते…
