कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की समस्या लगातार बढ़ रही
कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की समस्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। इस क्षेत्र में 60 से अधिक हाथियों की दल घूम रही है, और अब तो दिन में भी किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आज मामला तनेरा गांव का है, जहां अचानक 15 से ज्यादा हाथियों के झुंड ने धान की फसल में घुसकर खा ली।
ग्रामीणों ने सुरक्षित होकर दूर से शोर मचाया जिससे हाथिया भाग जाए परंतु कोशिश नाकामयाब रही भीड़ के शोर के बावजूद खेत में खाते रहे फसल काफी देर तक झुंड खेत में ही रही।
भीड़ के शोर के बावजूद खेत में खाते रहेंगे फसल
गांव के बेहद करीब पहुंचने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ हैं, हाथी के बच्चों को देखने के लिए उत्सुक नजर आए ग्रामीण वासी के लोग लेकिन वन विभाग ने लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
हाथी गांव के मकानों को नुकसान पहुंच रहे हैं हाथियों से सबसे ज्यादा नुकसान पसान और केंदई रेंज में हो रहा है। हाथियों का दल इसी मैं लगातार आवाजाही कर रहे हैं। खेतों में फसल तैयार होने के समय हाथियों के पहुंचने से किसनों की चिंता बढ़ गई हैं।
बच्चों को बीच में रखकर चलता है झुंड
वन विभाग के मुताबिक झुंड में रहने वाले हाथी आमतौर पर गांव के भीतर जाने से बचते हैं वह बच्चों को बीच में रखकर सुरक्षित होकर चलते हैं घूम रहे दो दंतेल रोजाना मकान को नुकसान पहुंचा रहे हैं
मुआवजा और सुरक्षा की मांग की गांव ने
ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों से सुरक्षा की इंतजाम करने की मांग की है जिसमें ग्रामीणों ने फसलों के नुकसान होने की मुआवजा देने की मांग क है। ग्रामीणों में नुकसान और जन सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है



