कोरबा : उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा पावर जनरेट ऑफिस के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर बैठे 4 मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी।
किन्नर के भेष में पहुंचा आरोपी, एयरहोस्टेस को पानी पिलाकर किया बेहोश; दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला
इस हादसे में 3 मवेशियों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि 1 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नशे में वाहन चलाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नशे में धुत चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।



