कोरबा : ‘कारगिल विजय दिवस “ के अवसर में मेगा शतरंज चैंपियनशिप – कोरबा ‘ का आयोजन 26 जुलाई को रोटरी क्लब ऑफ कोरबा और जिला शतरंज एसोसिएशन की संयुक्त कोशिशों से सीनियर क्लब सी एस ई बी कोरबा में संपन्न किया गया । इस प्रतियोगिता में U-11 में 56 प्रतियोगी एवं ओपन में 64प्रतियोगियों कुल 120प्रतियोगियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो वर्गों अंडर 11 और ओपन वर्ग ने खेल गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ डी एस पी एम के मुख्य अभियंता श्री संजीव कंसल एव अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री विक्रम अग्रवाल जी ने चेस बोर्ड में एक एक चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में श्री कंसल ने बताया कि मेरे तरफ से शतरंज संघ को हमेशा सहयोग मिलता रहेगा। विक्रम अग्रवाल ने बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपने तरफ से हर संभावना सहायता देने को कहा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह मल्होत्रा ने सारगर्भित उद्बोधन में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को हर संभव सहयता देने का आश्वासन दिया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन केबिनेट मंत्री वाणिज्य एवम उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि श्रीमति संजु देवी राजपूत महापौर नगर निगम कोरबा , सतनाम सिंह मल्होत्रा,प्रफुल्ल तिवारी , हितानंद अग्रवाल अजय विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

पुरस्कार वितरण समारोह के उद्बोधन में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री आर. एल. विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता को संपन्न करने वाले सभी लोगो को बधाई एवम धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ अभिभावकों को विशेष धन्यवाद दिया की वे अपने बच्चों को अपने खर्च से प्रतियोगिताओं में शामिल करने से लेकर सभी तरह का सहयोग प्रदान करते है इसी से बच्चे आगे बढ़ेंगे । यह भी बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ में प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव श्री राठी जी के मार्गदर्शन में सभी जिला शतरंज संघ इस प्रयास में लगे है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में ग्रैंड मास्टर बनने की क्षमता पैदा की जाए। इस खेल की विशेषता यह रही कि शतरंज खेलने वाले खिलाड़ी अपराध से दूर पाये जाते हैं।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि आज के समय में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलना भी बहुत ज़रूरी है। खेलो को बढ़ावा देने के लिए नगरनिगम कोरबा स्टेडियम तथा अन्य स्थानों में विशेष सुविधा ,प्रशिक्षण देने में प्रयासरत है। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री लखन लाल देवांगन ने प्रतियोगियों को संबोधित किया कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इस कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के सभी बच्चों को शहीदों के विषय जानकारी होनी चाहिये कि राष्ट्रप्रेम बढ़ता रहे।शिक्षा जीवन के साथ कार्य क्षेत्र एवीएम सामाजिक क्षेत्र में निरंतर उन्नति करें। राज्य, राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दें।

प्रतियोगिता का परिणाम
*U 7 बालिका *
1 रूपशा नायक
2 अनन्या वैष्णव
3 खुशी चंद्रा
U 7 बालक
1 सनाय लोधी
2 वागेश अग्रवाल
3 अर्चित देवांगन
U 9 बालिका
1 वैशाली सोनी
2 श्रेष्ठा साहू
3 खुशी राखोंडे
U 9 बालक
1 सक्षम जायसवाल
2 हृदम जांगड़े
3 अव्यांश सिंह
U11 बालिका
1 शनाया कोशले
2 शुभिका रंजन
3 प्रियल प्रकाश
U11 बालक
1 शिवांश सिंह ठाकुर
2श्रेयांश अरुण सिंह
3 काव्यांश सिंह कवर
U13 बालिका
1 हर्षिका कश्यप
2 आराध्या सिंह
3 अंशिका पटेल
U13। बालक
1 श्रीजेश प्रताप अनंत
2 शाश्वत भट्टाचार्य
3 अर्जुन अग्रवाल
U15 बालिका
1 ऋषिका कश्यप
2 प्रियांशी साहू
3 आयुषी गुप्ता
U15 बालक
1 शुभम राई
2 सक्षम यादव
3 निखिल सीदार
ओपन पुरुष वर्ग में शील्ड के साथ नगद
1 आलोक सिंह क्षत्री -2100 रुपया
2 तुहिन हलधर -1500रुपया
3 ओम वर्मा -1100रुपया
1. शब्द सोनी -900रुपया
2. एल एन श्रीवास -700रुपया
3. शुभम् कुमार साहू -600रुपया
4. शिरीष भारद्वाज -500रुपया
5. देबनील sarkar-500रुपया
ओपन महिला वर्ग शील्ड के साथ नगद
1 जैस्मिन कौर- 1500 रुपया
2 सिद्धि शरत 1100 रुपया
3 पद्मप्रिया 900 रुपया
4 वस्तिका कोशले -700 रुपया
बेस्ट स्कूल अवार्ड
1 न्यू ईरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा
2 दिल्ली पब्लिक स्कूल एन टी पी सी
3 सैनिक स्कूल अंबिकापुर
बेस्ट पुलिस अवार्ड शतरंज
1 पी रेयांश
2 राघव मिश्रा
फिजीकल चैलेंज प्रतिभागी
विकास असरानी
प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रभाकर सिंह, मनोज साहू, देवेंद्र राठौर विमल मानिकपुरी, एम सी सोनी संतराम यादव, अजय, अशुतोष तिवारी एल एन श्रीवास ,रितेश यादव ,राजेश सिंह उद्घोषक एस के सोनी का सहयोग सराहनीय रहा।






