रायपुर : राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के दो हिस्से हो गए और उसका मलबा सड़क पर दूर तक फैल गया।
रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी पुलिस रिमांड, EOW अब 22 जुलाई तक करेगी शराब-कोयला घोटाले में पूछताछ
हादसे के बाद ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रक के टूटे हिस्से और बिखरे सामान के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने के साथ क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का अभियान शुरू किया।
महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की कार्रवाई तेज, टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से फिर हुई पूछताछ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक हटाने के बाद यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी है।






