राजनांदगांव जिले के मोहला क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग पिछले 25 वर्षों से लंबित है। बार-बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने खुद ही पहल करते हुए चंदा जुटाकर सड़क बनाने का फैसला किया। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों से भरे मार्ग पर लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है, वहीं मरीजों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन देने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे लोगों में निराशा बढ़ती गई।
read also: शर्मनाक : कोतवाल रेप के आरोप में गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच और बच्ची के साथ दरिंदगी
आखिरकार गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा कर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा, क्योंकि वर्षों से सिस्टम उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा था। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके इस प्रयास के बाद प्रशासन भी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए गंभीरता दिखाएगा।





