हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मालदीव में बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इटली के पांच गोताखोरों की मौत हो गई है, जबकि घटना के दो दिन बाद भी केवल एक शव ही बरामद किया जा सका है। बाकी लापता गोताखोरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गोताखोर समुद्र में डाइविंग के दौरान अचानक लापता हो गए थे। खराब मौसम और तेज समुद्री धाराओं के कारण सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। बचाव दल नौसेना और स्थानीय एजेंसियों की मदद से लगातार समुद्र में तलाश कर रहा है।
read also: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा कैंप बनेंगे सुविधा कैंप, अमित शाह करेंगे शुभारंभ – डिप्टी CM विजय शर्मा
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है और गोताखोरों की पहचान इटली के नागरिकों के रूप में हुई है। लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी को ढूंढ नहीं लिया जाता।


