भारतीय नौसेना प्रमुख के म्यांमार दौरे के दौरान उनका औपचारिक स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दौरे के दौरान कई उच्चस्तरीय बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान नौसेना प्रमुख ने Myanmar की नौसेना के युद्धपोत यूएमएस क्यान सित थार का निरीक्षण किया। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेगी।
read also: शेयर बाजार में जोरदार तेजी: टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 2.20 लाख करोड़ बढ़ा, रिलायंस सबसे आगे
भारत और म्यांमार लंबे समय से रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग करते रहे हैं। इस दौरे से द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।


