नेपाल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए काठमांडू महानगर के मेयर Balen Shah की सरकार ने 1500 से अधिक नियुक्तियों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस कदम के बाद कई सरकारी पद खाली हो गए हैं और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि समीक्षा के दौरान कई नियुक्तियां नियमों के अनुरूप नहीं पाई गईं, जिसके चलते उन्हें समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
सरकार का कहना है कि इस कदम से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही जल्द ही खाली पदों पर नई और नियमों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


