छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर जाने वाले हैं। यह हड़ताल 29 से 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी, जिसके चलते राज्य के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कामकाज ठप रहने के आसार हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन विसंगति, महंगाई भत्ता न बढ़ाए जाने और कई कर्मचारियों के नियमितीकरण में देरी जैसी समस्याओं को लेकर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया है। इस कारण उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।
हड़ताल के दौरान सरकारी कार्यालयों, जिला प्रशासन, विभागीय कार्य और कुछ सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि इस दौरान जरूरी काम पहले निपटा लें और अनावश्यक भ्रम से बचें।
महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी , वेतन विसंगति का समाधान , ठेके और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण , अन्य सुविधाओं और अधिकारों का संरक्षण | कर्मचारी संगठन का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आगे और भी तेज आंदोलन किए जा सकते हैं। इस हड़ताल से राज्य में प्रशासनिक कामकाज पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।


