छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अपने पद से इस्तीफा देकर राज्य की राजनीति और प्रशासन में हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया है, हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।
read also: बिलासपुर: मकान की पहली मंजिल में भीषण आग, महिलाएं और बच्चों ने बालकनी में जाकर बचाई जान
सरकार ने तुरंत नए Advocate General (AG) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि राज्य के महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में निरंतरता बनी रहे। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आगामी नीतिगत बदलावों और प्रशासनिक पुनर्संरचना से जुड़ा हो सकता है।


