FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब क्वार्टर फाइनल स्टेज तक पहुंच गया है जिसमें यहां तक पहुंचने वाली सभी 8 टीमों के नाम तय हो गए हैं। राउंड 16 में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले, जिसमें पुर्तगाल का सफर जहां स्पेन की टीम ने खत्म कर दिया तो वहीं नॉर्वे ने ब्राजील के खिलाफ हुए मुकाबले को 2-1 के अंतर से जीतने के साथ अंतिम-8 में अपनी जगह को पक्का किया। अब सभी की नजरें 10 जुलाई से शुरू होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को लेकर टिकी हुई हैं, जिसमें पहला मैच फ्रांस और मोरक्को की टीम के बीच में 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 पर खेला जाएगा। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड की टीम से क्वार्टर फाइनल में होगा।
अचानक ढही इमारत, मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका; राहत-बचाव अभियान जारी
स्पेन और बेल्जियम के मुकाबले पर रहेगी सभी की नजरें
क्वार्टर फाइनल में होने वाले बड़े मुकाबलों को लेकर बात की जाए तो उसमें स्पेन और बेल्जियम के बीच में 11 जुलाई को भारतीय समयानुसार देर रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच में होने वाले इस मैच में सभी की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि स्पेन की टीम के खिलाफ अब तक इस टूर्नामेंट में कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सका है। ऐसे में बेल्जियम को जीतने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी होगी। क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच में होना वाला मैच भी रोमांचक रहने की उम्मीद की जा सकती जिसमें हेरी केन और इर्लिंग हालंद का आमना-सामना भी देखने को मिलेगा। इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मैच 12 जुलाई को भारतीय समयानुसार देर रात 12:30 पर खेला जाएगा।
GPM से भटका हाथी पहुंचा कोरबा, तरईनार-पिपरहा में मचाई तबाही; कच्चे-पक्के मकानों को पहुंचाया नुकसान
अर्जेंटीना का होगा स्विट्जरलैंड से होगा सामना
वर्ल्ड कप के इतिहास में 72 सालों के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने वाली स्विट्जरलैंड की टीम को अब अपने अगले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना करना होगा। स्विट्जरलैंड ने राउंड 16 में कोलंबिया के खिलाफ मैच में पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी। वहीं अर्जेंटीना ने इजिप्ट के खिलाफ मुकाबले को 3-2 के अंतर से अपने नाम किया था। अर्जेंटीना और इजिप्ट के बीच में होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को सुबह 6:30 पर खेला जाएगा।






