World Athletics Championships 2025 Qualifier: जापान के टोक्यो में हो रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने अपने पहली ही प्रयास में 84.85 के थ्रो के साथ फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है. ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन के लिए 84.50 मीटर दूर भाला फेंकना था. 27 वर्षीय नीरज ने 2023 में बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था और उनकी कोशिश टोक्य में अपने खिताब का बचाव करने की है. अगर नीरज ऐसा कर लेते हैं तो वह इतिहास के केवल तीसरे भाला फेंक खिलाड़ी होंगे जो वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव कर पाएंगे.
PM नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मारको एक्टर निभाएंगे मुख्य भूमिका, फिल्म का नाम होगा मां वंदे
नीरज के अलावा पहले प्रयास में ग्रुप ए से अन्य किसी एथलीट ने क्वालीफाई नहीं किया है. पहले प्रयास में नीरज के अलाना किसी ने भी 84 मीटर का आंकड़ा नहीं छुआ है. केशोर्न वालकॉट (83.93 मीटर), जूलियन वेबर (82.29 मीटर), साइप्रियन मिर्जीग्लोड (81.47 मीटर), जैकब वाडलेज्च (80.46 मीटर), सुमेधा रणसिंघे (80.36 मीटर) अब तक के शीर्ष थ्रोअर हैं. दूसरे भारतीय सचिन यादव ने 80.16 मीटर थ्रो किया.
चोपड़ा ने साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर भाला फेंक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. इस सीजन में टोक्यो में जर्मनी के जूलियन वेबर और ब्राजील के लुईज दा सिल्वा के बाद वह तीसरे स्थान पर हैं. वेबर ने दोहा में 91.51 मीटर दूर भाला फेंककर नीरज को हराया था.
Raipur News : पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर FIR, ‘भिखारी’ कहकर करता था प्रताड़ित
पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी भाग ले रहे हैं. यह पहली बार होगा जब भारत विश्व चैंपियनशिप में एक ही स्पर्धा में चार एथलीट उतारेगा.
भारतीय एथलीटों ने अब तक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में केवल तीन पदक जीते हैं. अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस में 2003 में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता. इसके बाद नीरज चोपड़ा ने ओरेगन 2022 में भाला फेंक में रजत पदक और फिर बुडापेस्ट में स्वर्ण जीता था.
टोक्यो में वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के अरशद नदीम भी नजर आएंगे. अन्य बड़े नामों में अमेरिकी स्प्रिंट स्टार नोआ लाइल्स, डच हर्डलर फेमके बोल और जापान की हारुका कितागुची शामिल हैं.


