Indian Navy SSC Officer 2026: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। नौसेना ने एसएससी अधिकारी जून 2027 (AT-27) कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध है।






