IND vs ENG: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 1 जुलाई को डरहम काउंटी के घरेलू मैदान रिवरसाइड स्टेडियम (चेस्टर-ले-स्ट्रीट) में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर कोई टी20 मैच खेलेगी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ये मैच हो पाएगा? आइए जानते हैं कैसा रहेगा चेस्टर-ले-स्ट्रीट का मौसम…
क्या बारिश बनेगी विलेन?
इंग्लैंड की सरजमीं पर बारिश कब हो जाए, ये कहना मुश्किल है. वैसे तो वहां गर्मियों का मौसम है लेकिन ‘इंग्लिश समर’ में भी यहां कभी-कभी बारिश हो जाती है. जिसके कारण अक्सर कई क्रिकेट मैच रद्द हो जाते हैं. बुधवार को होने वाला भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच बारिश के भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. बीबीसी वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच वाले दिन चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शाम 5 बजे के बाद बारिश की आशंका जताई गई है.






