कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र के बसंतपुर में शनिवार रात पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी पर बेलचा और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय आशा यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति अभिजीत यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 8 मई की रात करीब 9 बजे की है। प्रार्थिया आशा यादव ने पुलिस को बताया कि वह दिन में ननद पूर्णिमा और पुष्पा के साथ सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने गई थी। रात में पति अभिजीत यादव शराब के नशे में घर आया और इसी बात पर विवाद करने लगा।
Naxalite Surrender : 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने डाले हथियार, छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर थी एक्टिव
आरोपी ने गुस्से में घर में रखे बेलचे से पत्नी के सिर पर दो बार वार कर दिया। इससे आशा वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने पत्नी को पीटते हुए घर से बाहर सड़क तक घसीटा। वहां पड़े डंडे और ईंट से पीठ और सिर पर कई वार किए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसका गला भी दबाया। सांस लेने में तकलीफ होने पर जब उसने बचाव किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि मायके चली जा, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। हाथ-पैर से मारपीट कर आरोपी उसे मरा समझकर मौके से भाग गया।
CG News : रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, पैनल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
9 मई की शाम 4 बजे होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद शाम 8:25 बजे दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपका पुलिस ने आरोपी अभिजीत यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/26 धारा 109(1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपका थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है। घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


