Delhi Earthquake: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप आया है। रविवार (2 अगस्त) की सुबह करीब 4 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली की धरती भूकंर के झटके से कांप उठी। रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप का केंद्र दिल्ली का उत्तरी जिला था। 2.9 तीव्रता का भूकंप सामान्यतः हल्की श्रेणी का माना जाता है। इससे बड़े नुकसान की आशंका कम रहती है। लिहाजा कहीं से जान-माल की हानि होने की सूचना नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र 28.721° उत्तरी अक्षांश और 76.957° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई 8 किलोमीटर मापी गई। म गहराई होने की वजह से हल्के झटके आसपास के इलाकों में महसूस हो सकते हैं। भूकंप के आने के बाद राजधानी से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। जिस समय राजधानी दिल्ली में भूकंप आया उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। कुछ लोगों को झटकों का अहसास हुआ लेकिन कुछ को इसका बिल्कुल भी पता नहीं चला। भूंकप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी को इसका आभाष नहीं हुआ।
IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अफसर से जांच की मांग
बता दें कि इससे पहले 27 जून को दिल्ली और जम्मू कश्मीर समेत नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप पर नजर रखने वाली भारत सरकार के नोडल एजेंसी, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की थी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इससे लोगों में दहशत फैल गई थी। दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे।



