AI Invisible Drone: क्या आप ऐसे ड्रोन के बारे में सोच सकते हैं, जो आपकी आंखों के सामने उड़ रहा हो और आपको दिखाई ना दे? दरअसल नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने AI की मदद से एक ऐसा ड्रोन बनाया है, जो आपकी आंखों के सामने होते हुए भी आपको दिखेगा नहीं। सालों से ये इंजीनियर्स पारदर्शी या गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली तकनीक बनाने की कोशिश में थे। अब इस टीम ने मोशन ब्लर की मदद से ऐसा ही खास ड्रोन बना लिया है।
इस ड्रोन का नाम फैंटम ट्विस्ट है और अपने नाम के मुताबिक ही यह ड्रोन हवा में एक सेकंड में 25 बार घूमता है, जिसकी वजह से यह हवा में लगभग गायब सा लगता है। इसे आप पंखे की पंखड़ियों की तरह समझ सकते हैं, जो तेज चल रहे पंखे के साथ दिखाई नहीं पड़तीं। यह ड्रोन भी हवा में पूरी तरह गायब नहीं होता बल्कि एक धुंधले साए में बदल जाता है और अपने बैकग्राउंड में मौजूद रंगों के बीच घुल-मिल सा जाता है।
धान खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन: 40.96 लाख की अनियमितता के आरोपी समिति प्रभारी को पुलिस ने दबोचा
- किसी भी आम ड्रोन के पंखे घूमते हैं और उसकी बॉडी स्थिर रहती है, जिसकी वजह से उसे साफ-साफ देखा जा सकता है।
- वहीं फैंटम ट्विस्ट में सिर्फ एक मोटर और एक प्रोपेलर का इस्तेमाल किया गया है।
- जब इस ड्रोन का पंखा एक दिशा में घूमता है, तो ड्रोन का बाकी पूरा हिस्सा दूसरी दिशा में घूमने लगता है।
- यह ड्रोन इतनी तेजी से घूमता है कि इंसानी आँखें इसके किसी भी हिस्से को साफ-साफ नहीं देख पातीं।
- तेज रफ्तार होने की वजह से इसके पुर्जे बैकग्राउंड के साथ मिलकर एक धुंध जैसा अहसास कराते हैं।
वासेपुर हत्याकांड: दोषी शब्बीर को भगाने में मदद करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन
- गौर करने वाली बात है कि इस ड्रोन के डिजाइन को AI की मदद से तैयार किया गया है। इसके लिए उड़ने में सक्षम 20,000 अलग-अलग डिजाइनों की जांच की गई थी।
- इसके बाद AI एल्गोरिदम ने मोटर, बैटरी, सर्किट बोर्ड और काउंटरवेट जैसे सभी भारी पुर्जों को इस तरह से डिजाइन में सेट किया कि घूमते हुए वे कम से कम दिखाई दें।
- इस पूरे प्रोसेस के बाद ही सबसे बेस्ट को मॉडल को तैयार किया गया।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ड्रोन आम ड्रोन के मुकाबले 10 गुना कम दिखाई देता है।
- इस तकनीक का फायदा पर्यावरण और वन्यजीवों की निगरानी में हो सकता है। दरअसल ड्रोन को देखकर पक्षी और जानवर डरकर भाग जाते हैं।
- ऐसे में फैंटम ट्विस्ट की मदद से पक्षियों के घोंसलों और पुरानी इमारतों की जांच बिना किसी को परेशान किए या बिना ध्यान में आए आसानी से की जा सकेगी।



