छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में माओवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब यह समस्या समाप्ति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई ‘नियद नेल्लानार’ योजना ने जंगलों और दूरस्थ इलाकों में रह रहे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
read also: बिलासपुर: तखतपुर कथा में अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य को विशेष न्यायालय ने दी जमानत
इस योजना के चलते लोगों को मूलभूत सुविधाएं, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा का भरोसा मिल रहा है, जिसके कारण माओवादी गतिविधियों में स्पष्ट गिरावट देखी जा रही है। सीएम साय का कहना है कि विकास की रोशनी गांवों तक पहुंचने से लोग अब हिंसा नहीं, बल्कि प्रगति का रास्ता चुन रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में माओवाद को पूरी तरह समाप्त कर प्रदेश को शांति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए।


