गरियाबंद : नगर में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रावणभाठा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने एक निर्माणाधीन दुकान में अधेड़ की लाश मिली. मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
CG News: मुकेश मर्डर केस में आरोपी सुरेश चंद्राकर की जमानत अर्जी खारिज, हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 7 रावणभाठा स्थित मंगलवार की सुबह कृषि उपज मंडी के सामने अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि उसकी उम्र 50 से 55 साल के बीच की आशंका जताई जा रही है. सूचना के बाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: परिजनों ने प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
मामले में पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. आसपास लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं.


