बस्तर संभाग के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जगदलपुर में पहली आवासीय खेल अकादमी की शुरुआत की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। अकादमी में प्रवेश के लिए 28 मई से ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
खेल विभाग के अनुसार इस आवासीय अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आवास, भोजन और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य बस्तर के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। लंबे समय से क्षेत्र में ऐसी खेल सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
read also: Chhattisgarh : हत्या के बाद पत्नी के शव के किए टुकड़े, NIA कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अकादमी शुरू होने से बस्तर संभाग के खिलाड़ियों को बड़े शहरों में जाकर प्रशिक्षण लेने की जरूरत कम होगी। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के खेल विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।


