Bank of Baroda Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सेलेक्ट लिस्ट में अपना BFSI SSC रोल नंबर देख सकते हैं। बैंक ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल चयन प्रोविजनल (अस्थायी) है। अंतिम रूप से अप्रेंटिस के रूप में नियुक्ति पाने के लिए अभ्यर्थियों को तीन जरूरी चरण पूरे करने होंगे।
वासेपुर हत्याकांड: दोषी शब्बीर को भगाने में मदद करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन
चयनित उम्मीदवारों को अपने आवंटित बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय में सभी मूल दस्तावेज, उनकी दो स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।
दस्तावेजों में जन्मतिथि प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अंकतालिकाएं, जाति या EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), PwD प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण, बैंक आवेदन की प्रति तथा NATS/NAPS पोर्टल आईडी का प्रिंटआउट शामिल होगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का परीक्षण देना होगा। इसमें लिखने, पढ़ने और बोलने की क्षमता जांची जाएगी।
हालांकि जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है और इसका प्रमाण प्रस्तुत कर देंगे, उन्हें इस परीक्षा से छूट मिलेगी। भाषा परीक्षा में असफल होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं होगी।
स्कूल के 8 छात्र अचानक हुए बेहोश, नशे की दवा देने का आरोप साथी छात्र पर; अस्पताल में इलाज जारी
मेडिकल टेस्ट पास करना भी जरूरी
अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण बैंक द्वारा अधिकृत अस्पताल या मेडिकल सेंटर में कराया जाएगा। मेडिकल जांच का खर्च उम्मीदवार को स्वयं वहन करना होगा।






