ICC की ओर से बड़ा ऐलान हुआ है। साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडेन मारक्रम को जून महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। मारक्रम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। WTC फाइनल में मारक्रम प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। मारक्रम ने अपने साथी खिलाड़ी कगिसो रबाडा और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका पछाड़ते हुए ICC का ये अवॉर्ड अपने नाम किया। WTC फाइनल में बल्ले से किया था कमाल 30 साल के सलामी बल्लेबाज मारक्रम ने WTC फाइनल…
Author: Adarsh Loktantra News
रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार की शाम 4:00 बजे लंदन साउथएंड हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय एक छोटा व्यावसायिक जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया और यात्रियों में दहशत फैल गई। लोगों ने घटनास्थल पर एक ‘विशाल आग का गोला’ देखा, जिसमें से काला धुआं निकल रहा था। विमान की पहचान बी200 सुपर किंग एयर के रूप में हुई है, जिसे नीदरलैंड के लेलीस्टेड के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइटराडार के उड़ान डेटा के अनुसार, रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय विमान…
रायपुर : अरण्य भवन में जैव विविधता एवं वेटलैंड संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें सीएम साय शामिल हुए। https://www.youtube.com/watch?v=VVNuMdbXmRQ
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव लाकर राज्य में खाद और बीज के किल्लत कर चर्चा की माँग की । प्रश्न काल के बाद चर्चा की माँग करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा की ऐसी क्या वजह है कि सरकार के पास खाद नहीं है और बाजार में मनमाना कीमत पर खाद किसान खरीदने के लिए मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसान से कम उत्पाद के लिए खाद की कमी कर रही हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश में खाद की कमी है । इस मामले पर विधानसभा की…
रायपुर : तरपोंगी टोल प्लाज़ा पर बीते रविवार को हुए NSUI के विरोध प्रदर्शन के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। चक्काजाम और यातायात बाधित करने के आरोप में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे सहित 9 नामजद पदाधिकारियों और अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। क्या था मामला? 13 जुलाई को NSUI रायपुर जिला इकाई द्वारा टोल टैक्स, छात्र हित, और स्थानीय बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर तरपोंगी टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन किया गया था।…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत सभी दलों के सदस्य सदन में मौजूद है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और पूर्व विधायक डॉ. सुरेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर के सभी को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की गई। विधायक अजय चंद्राकार ने कार्यवाही शुरू होते ही विधायक…
जगदलपुर : बस्तर जिले में सोमवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौत हो गई है. हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया. उसे निकालने के…
रायपुर : गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन दो साल और 169 दिन के बाद एक बार फिर बहाल की जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने 13 डेमू और मेमू पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने की घोषणा की है, जिसमें गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर भी शामिल है. यह ट्रेन 16 और 17 जुलाई से फिर से परिचालन शुरू करेगी, जिससे कोयलांचल क्षेत्र के यात्रियों समेत दिन में सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर (गाड़ी क्रमांक 68746) रायपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी और रात 7:30 बजे गेवरारोड पहुंचेगी. वहीं, अगले दिन गेवरारोड से…
बीजापुर: नक्सल प्रभावित मद्देड़ थाना इलाके में माओवादियों के लगाए बम की चपेट में 4 ग्रामीण आ गए. आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गए. जख्मी गांव वालों को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है. घायल ग्रामीणों की हालत स्थिर बनी हुई है. मद्देड़ थाना पुलिस के मुताबिक माओवादियों ने बंदेपारा जाने वाले रास्ते पर बम को प्लांट किया था. जमीन के नीचे लगाए गए बम को ग्रामीण नहीं देख पाए. ग्रामीणों का पैर जैसे ही बम पर पड़ा प्रेशर बम जोरदार धमाके के साथ फट गए. ग्रामीण बंदेपारा के रास्ते दूसरे गांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए कहा कि शेखर दत्त बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में उनका अतुलनीय योगदान था. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिवंगत शेखर दत्त प्रतिभा के धनी थे. शेखर दत्त ने सेना में रहते देश का मान बढ़ाया. आईएएस के रूप में प्रशासनिक सेवा की. प्रदेश…
