Author: Adarsh Loktantra News

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था. प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी थी. सदन में विपक्षी सदस्यों ने जल जीवन मिशन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. इसी दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई. मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आपस में ही भिड़ गए. दोनों ही सदस्यों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी. दोनों सदस्यों के बीच बढ़ते मामला और सदन की मर्यादा भंग होता देख स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने तत्काल हस्तक्षेत करते हुए कड़ी टिपण्णी की. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, पक्ष-विपक्ष आसंदी की…

Read More

नई दिल्ली : यमन से भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि यमन के स्थानीय अधिकारियों ने निमिषा प्रिया को मिलने वाली फांसी की सजा को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले यमन में निमिषा प्रिया को बुधवार 16 जुलाई, 2025 को फांसी की सजा देने का फैसला किया गया था।

Read More

Cows crushed by high speed vehicle: बिलासपुर में मवेशियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव का है, जहां सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बैठे लगभग 20 से अधिक मवेशियों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इस घटना में 17 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. सड़क पर बैठे गौवंशो को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी रोज की तरह रात…

Read More

रायपुर: प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन का मामला उठाते हुए इस मिशन को फेल होने का आरोप लगाया. डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा, हमने 10 लाख नल कनेक्शन दिया है. इस पर विपक्ष के विधायकों ने गलत जानकारी देने की बात कही और जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया. इससे पहले जल जीवन मिशन मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई. भारी हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा. डॉ. रमन सिंह ने…

Read More

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पीलूर गांव में नक्सलियों ने कायराना हरकत की है. पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने शिक्षा दूत को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है. सूत्रों के मुताबिक, पीलूर गांव के जंगल में नक्सलियों ने शिक्षा दूत की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम विनोद मडे है, जिसकी मुखबिरी के शक में हत्या कर दी गई. फिलाहल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

Read More

कोरबा : जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में घायल युवक के पैर में मरहम पट्टी के बजाय रजाई-गद्दे की तरह टांके लगा दिए गए, जिससे उसकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, घायल युवक आकाश कुमार गोंड को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां मौजूद ड्रेसर ने डॉक्टर की अनुपस्थिति में उसके पैर में टांके लगाने शुरू कर दिए। आरोप है कि ड्रेसर ने टांके लगाने में कोई चिकित्सकीय सावधानी नहीं बरती और जैसे कपड़े या गद्दे में सिलाई…

Read More

सावन माह का आरंभ हो चुका है, श्रद्धालु महादेव के मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ और जलाभिषेक कर रहे हैं। यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित किया गया है। साथ ही इस माह में चांदी के नाग-नागिन से जुड़े पूजा को भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि चांदी के नाग-नागिन की पूजा करने से घर में बरकत आती है और धन-धान्य से घर का भंडार भी भरा रहता है। नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन घर में सौभाग्य लाता है। कब है नाग पंचमी? सावन में ही शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग पंचमी भी मनाई जाएगी,जो कि…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन की तरह आज भी सदन में हंगामा होने के आसार है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विभागों से जुड़े प्रश्न लगाए गए हैं. वहीं 4 ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं. हंगामेदार होगा आज का दिन विधायक राजेश अग्रवाले एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उठाएंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत रेडी टू ईट योजना को लेकर सवाल उठाएंगे. वहीं, विधायक शेषराज हरवंश अवैध शिकार के मुद्दे से ध्यान आकृष्ट करेंगी और विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा राज्य में घुसपैठियों के मुद्दे को…

Read More

भिलाई : ED ने दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में दबिश दी है. वहां 3 इनोवा में सुबह 6 बजे टीम पहुंची है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है. इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है. इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में इस ग्रुप ने मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था. वहीं रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन…

Read More

रायपुर : कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बंद की गई 13 से अधिक लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का फैसला SECR ने लिया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। ये सभी ट्रेनें अपने पुराने निर्धारित समय पर चलेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इतवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को, जो रोजाना यात्रा करते हैं, इसका सीधा लाभ मिलेगा।…

Read More