रायपुर: छत्तीसगढ़ विधान सभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के सवाल लगाए गए हैं. कार्यवाही के दौरान साइबर क्राइम, पीएम आवास योजना, मनरेगा, बंद पड़ी जांच मशीन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर सवाल-जवाब होगा. सदन में आज सीएम विष्णुदेव साय, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे. इसके साथ कृषि यंत्र और उपकरणों के वितरण हेतु लागू व्यवस्था अनियमिता के अलावा खदान से आसपास लगे ग्रामों में प्रदूषण पर ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं. विधायक…
Author: Adarsh Loktantra News
वास्तु शास्त्र में न केवल दिशाओं से संबंधित ज्ञान दिया गया है बल्कि जीवन को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के कई नुस्खे भी दिए गए हैं। जैसे- वास्तु में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कौन सी चीजें दूसरों से लेकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दूसरों से लेकर इस्तेमाल करने से जीवन के कई क्षेत्रों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अंगूठी वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलती से भी कभी किसी की इस्तेमाल की हुई अंगूठी मांगकर आपको नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा…
रायपुर: दिल्ली से लेकर बिहार और छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपुठियों का मुद्दा गर्म है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा में एक दिन पहले इसे मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला किया था. उसके बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया में अवैध घुसपैठियों पर एक एआई वीडियो पोस्ट कर फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में एआई वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पर प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि सुशासन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी. https://twitter.com/i/status/1945159059138916594…
नई दिल्ली : पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के चश्मदीद ने जांच एजेंसियों के सामने चौंकाने वाले बयान दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस प्रमुख गवाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बताया कि हमले के बाद तीन पाकिस्तानी आतंकियों ने जश्न में चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। NIA ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से इस स्थानीय व्यक्ति का पता लगाया, जिसे अब “स्टार प्रोटेक्टेड विटनेस” का दर्जा दिया गया है। हमले के कुछ ही मिनटों बाद वह आतंकियों से आमना-सामना कर बैठा। एक रिपोर्ट में…
दुर्ग : प्रदेश में कस्टम मिलिंग और रेल नीर घोटाले में ईडी की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय अग्रवाल के ठिकानों पर मंगलवार को छापा मारा। साथ ही दुर्ग स्थित दीपक नगर में उनके निवास और होटल सागर इंटरनेशनल सहित कई परिसरों में सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग घोटाले और रेल नीर घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में…
सुकमा : जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के टेकलगुडेम के फूलसमपारा जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई 4 भरमार बंदूकें बरामद की हैं. बयह कार्रवाई 14 जुलाई को सीआरपीएफ 150वीं बटालियन की डी और एफ कंपनी की संयुक्त टीम द्वारा की गई. नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर टीम कैंप टेकलगुडेम से गश्त पर रवाना हुई थी. करीब सुबह 11:18 बजे, ग्राम पुसमपारा के जंगल में तलाशी के दौरान यह हथियार बरामद हुए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा इन बंदूकों को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखा गया था.
हैदराबाद के नामपल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स अपनी खोई हुई बॉल को ढूंढ रहा था और जब वह एक खाली पड़े मकान में बॉल ढूंढने गया तो वहां का नजारा देखने के बाद उसकी रूह कांप उठी. इस खाली पड़े मकान में उसे ढेर सारा मानव कंकाल देखने को मिला. बॉल ढूंढने के लिए शख्स जब घर के किचन में घुसा तो उसे फर्श पर औंधे मुंह पड़ा एक मानव कंकाल मिला. यह सब देख शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई और वह वहां से डर के भाग निकला. उसने इसकी सूचना पुलिस को…
Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए…
रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ बस्तर के कोने-कोने तक पहुँचाने हेतु कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से…
रायपुर: ई-रिक्शा वाहन चालक द्वारा फिल्मी स्टाईल में पहिया उठाकर स्टंट करना एवं स्टंट का रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करना महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो रायपुर पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल एक्शन लेते हुए ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर मालक/चालक का पता लगाकर ई-रिक्शा सहित कार्यालय बुलाया गया। साथ ही ई-रिक्शा क्रमांक CG04NF-9289 के चालक मोहम्मद मोहसीन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेजबहार रायपुर के विरूद्ध लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से स्टंट करने एवं बिना लाइसेंस के तहत मोटरयान अधिनियम की धारा 184, 3/181 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 3000 रूपये का जुर्माना किया गया साथ…
