रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से विशेष संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि यह संवाद न केवल सम्मानजनक अवसर है, बल्कि यह प्रदेश के भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाला भी होगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में देश को सेवा, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन मिला है। इस संवाद में वे सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे जिन्होंने PM मोदी के साथ…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर: भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को झटका दिया है। रेलवे ने व्हाया रायपुर दुर्ग और बिलासपुर के बीच संचालित होने वाली आठ ट्रेनों को रद्द किये जाने का आदेश जारी किया है। बताया गया है कि, 19 जुलाई से 20 जुलाई यानी दो दिनों तक आधे दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इनमें ज्यादातर गाड़ियां छोटी दूरी की है। बताया गया है कि, ट्रेनों को रद्द करने का फैसला मेंटनेंस कार्य की वजह से लिया गया है। दरअसल दुर्ग-बिलासपुर सेक्शन के सरोना केबिन और उरकुरा के बीच इन दिनों काम जारी है।…
नई दिल्ली: छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन धर्मांतरण से जुड़े केस में छापेमारी की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी गुरुवार सुबह 5.0 बजे शुरू हुई। ईडी की टीम एक साथ 14 ठिकानों पर जांच-पड़ताल कर रही है। यह कार्रवाई धर्म परिवर्तन और हवाला लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है। शहजाद शेख के ठिकानों पर छापा मुंबई में ईडी की टीमें खासकर शहजाद शेख के दो आवासों पर छापेमारी की है। इनमें बांद्रा ईस्ट में कनकिया पेरिस की 20वीं मंजिल स्थित एफ विंग…
Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको…
रायपुर. 16 जुलाई 2025. राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में वर्ष-2024 के लिए श्रीमती भावना वोहरा और श्री लखेश्वर बघेल को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय, सुदर्शन न्यूज़ चैनल के राज्य ब्यूरो प्रमुख…
रायपुर, दिनांक 16 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और नीति-आधारित दृष्टिकोण के साथ संपन्न किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में शिक्षकों के किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और संगठित किया गया है। राज्य में युक्तियुक्तकरण से पहले की स्थिति अत्यंत असंतुलित थी। प्रदेश में 0 दर्ज संख्या वाली 211…
*कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई* रायपुर 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा…
रायपुर: भ्रष्टाचारियों पर विष्णु का चक्र हावी है, जन समस्या की फाइलें अब धूल खाते दफ्तरों में नहीं पड़ी है, हफ्तेभर में कामों को निपटाए जा रहे है। सुशासन की तारीफ करने से जनता थक नहीं रहे है। साय सरकार आने के बाद घपले-घोटालों पर लगाम लग गए है। जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ रहे है। शासन द्वारा कलेक्टरों को जनदर्शन में समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए है। इसी के साथ जनता की समस्याओं का निदान समय पर हो रहा है। निलंबन की कार्रवाई के बाद भ्रष्ट अफसर -कर्मचारी सीधे जेल में सीएम विष्णु…
वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इमिग्रेशन कोर्ट के 17 जजों को बर्खास्त कर दिया है। इससे सनसनी फैल गई है। राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन द्वारा आव्रजकों के बड़े पैमाने पर निर्वासन की प्रक्रिया को तेज किए जाने के बीच यह कार्रवाई की गई है। ज्यादातर जज ट्रंप के इस फैसले के विरोध में फैसले सुना रहे थे। इसी दौरान ट्रंप ने 10 राज्यों की आव्रजन अदालतों के 17 न्यायाधीशों को बर्खास्त करके हड़कंप मचा दिया है। जजों को बर्खास्त करने का नहीं बताया कारण ट्रंप ने इन जजों को किस लिए बर्खास्त किया है, इसका कोई कारण…
ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रहे जल संरक्षण के प्रयास प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 16 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान ने जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व चेतना उत्पन्न की है। विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत श्रीमती निहारिका बारीक, आयुक्त मनरेगा और संचालक प्रधानमंत्री आवास…
