मंडी: हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष का मानसून तबाही लेकर आया है. अब तक बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 105 लोगों की जान जा चुकी है, 35 लोग लापता हैं और 184 लोग घायल हुए हैं. राज्य सरकार के अनुसार, अब तक 786 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. मौसम विभाग ने राहत की संभावनाएं भी लगभग खारिज कर दी हैं. 20 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके तहत अलग-अलग जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है. 15 जुलाई को शिमला, सोलन और…
Author: Adarsh Loktantra News
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल* *विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन जन के जीवन से जुड़ रही है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली…
Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी | आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अलावा भौम व्रत भी किया जाता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प्रहार* *मिशन मोड में सरकार का अभियान, ‘शून्य मलेरिया’ की ओर बढ़ते निर्णायक कदम* *मलेरिया से जंग अब केवल इलाज की नहीं, यह रणनीति और जनसहभागिता की लड़ाई है – स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ ने मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक अभियान फिर से प्रारंभ किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में, विभाग ने मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आह्वान — ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं* *नवा रायपुर में वेटलैण्ड एवं जैव विविधता संरक्षण पर उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ जैव विविधता एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैण्ड्स) के संरक्षण के उद्देश्य से आज नवा रायपुर स्थित दण्डकारण्य अरण्य भवन में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट के सभी मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला को…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य एवं विधानसभा के सभी सदस्यों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव…
*छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं* *डीएपी की कमी को पूरा करने एनपीके, एसएसपी और नैनो डीएपी का भरपूर स्टॉक* *राज्य में 1,79,000 बॉटल नैनो डीएपी भंडारित, निरंतर आपूर्ति जारी* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ राज्य में रासायनिक उर्वरको कोई कमी नहीं हैं। खरीफ सीजन 2025 के लिए सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरक सहकारी समितियों एवं नीजि विक्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वैश्विक परिस्थिति के चलते डीएपी खाद के आयात में कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इसके विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरकों की भरपूर आपूर्ति एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।…
पुडुचेरी की मशहूर मॉडल सैन रेचल ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने मिस पुडुचेरी 2020, मिस बेस्ट एटीट्यूड 2019, मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु 2019 और 2022-2023 में क्वीन ऑफ मद्रास जैसे कई खिताब जीते थे। मॉडल की मौत के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पूर्व मिस पुडुचेरी और मशहूर मॉडल भरी जवानी में सुसाइड कर सभी को चौंका दिया। सैन रेचल गांधी ने 26 की उम्र में साल 2025 में दुनिया को अलविदा कह दिया। जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने काम के लिए अपने गहने गिरवी रख दिए…
रायपुर/सूरजपुर : सीएम विष्णु देव साय के OSD के सुने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चांदी के लक्ष्मी- गणेश मूर्ति चांदी के 11 सिक्के समेत 40 हजार कैश पर हाथ साफ कर गए। पैरा फुटू खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती OSD रवि मिश्रा के माता- पिता 2 दिन के लिए रायपुर गए थे तभी यह चोरी हुई है। पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के 2A कॉलोनी का है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालोद : पैरा में उगे फुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 13 सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. यह मामला डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम मुड़खुसरा का है. गांव के हल्बा परिवार ने फुटू की सब्जी खाई इसके कुछ घंटों बाद सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. तत्काल सभी को डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों के अनुसार एक ब्यारे में पैरा के ढेर पर फुटू उग आया था, जिसे महिलाओं ने तोड़कर सब्जी बनाई. फुटू की मात्रा कम थी, इसलिए सभी ने थोड़ा-थोड़ा ही खाया, लेकिन खाना खाने के करीब…
