Weather Alert: देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और कई राज्यों में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सबसे पहले राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार और बुधवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, इसलिए लोगों को जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। CG Rain Update: छत्तीसगढ़ में फिर…
Author: Adarsh Loktantra News
CG Rain Update: पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. अब तक औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के ब्रेक के बाद पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश के लिए नए सिस्टम का इंजतार है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शुक्रवार को प्रदेश में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी के साथ रायपुर के…
CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय की मांग पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है।भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान में Chandipura Virus का खतरा बढ़ा! दो बच्चों की मौत के बाद हेल्थ अलर्ट, ऐसे करें बचाव आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से…
राजस्थान में चांदीपुरा वायरस संक्रमण से दो मासूम बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। दोनों बच्चियों का इलाज गुजरात के अस्पतालों में चल रहा था, जहां जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और घर-घर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बच्चों में लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर…
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार को अभिजीत दीपके ने खुद एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। दीपके ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बिना रुके जारी रहेंगे। X पर अपने वीडियो संदेश में, अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी बीमारी विरोध प्रदर्शनों को नहीं रोकेगी और उन्होंने चल रहे आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पेपर लीक मामले…
NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने बड़ा एक्शन लिया है. नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA ने 47 कर्मचारियों को हटा दिया है. इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी. इसके अलावा कुछ और कदम भी उठाए जा सकते हैं, जिससे एनटीए की व्यवस्था में सुधार हो सके. एनटीए में बड़े लेवल पर सुधार करने की तैयारी है. यह इसका एक हिस्सा है. सरकार अब NTA में व्यापक स्तर पर बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. अगले महीने एजेंसी का पुनर्गठन किया जाएगा और इसके आउटसोर्सिंग के…
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी ने 20 जुलाई को ‘संसद चलो मार्च’ का आह्वान किया था. सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन कुछ ही देर में तेज हो गया था. इस दौरान लाठीचार्ज भी हुआ था. जिसके बाद देशभर में इस मुद्दे पर जमकर सियासत हुई थी, इस मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख दिखाया था. इस बीच 24 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिसमें 20 जुलाई के दिन क्या-क्या हुआ, कैसे प्रदर्शन तेज हुआ, बैरिकेड्स तोड़ कैसे प्रदर्शनकारी आगे बढ़े.…
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने के बाद एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो मैसेज में उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उनके अनशन तोड़ने पर सवाल उठा रहे हैं। वांगचुक ने उन सवालों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्रोल करने वालों से सवाल पूछा कि उन्हें कोई सीक्रेट डील करनी होती तो वो 26 दिन तक अनशन क्यों करते? बता दें कि सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन तोड़ा था। सोनम ने वीडियो में विस्तार से बताया कि क्यों…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं अब सरकार ने दिल्ली की शराब दुकानों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में अब वीकेंड पर शराब की दुकानें सिर्फ 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में जारी प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें…
जिला पंचायत सभापति उमा राजेन्द्र राठौर ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित जांजगीर चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद में 23जुलाई, गुरुवार को राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 40 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर रहीं। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने घोषणा की कि विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जो विद्यार्थी जिला…
