जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकास खंड अंतर्गत आने वाले काठापाली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार को निलंबित कर दिया गया है। 31 जुलाई को स्कूल में सोने की बाली गुम हो जाने पर शिक्षिका की ओर से टोटका कर अंधविश्वास फैलाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया। Bilaspur News: मोबाइल सुधरने में हुई देरी से युवती ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस दरअसल, शिक्षिका के कान की बाली गुम हो गई थी, जिसे ढूंढने के लिए उन्होंने अजीबोगरीब तरीका अपनाया था। शिक्षिका ने…
Author: Adarsh Loktantra News
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने खराब मोबाइल सुधरवाने में देरी होने पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। Chhattisgarh: चाय दुकान पर मनचले की शर्मनाक हरकत, छात्रा से जबरन किस की कोशिश; विरोध करने पर सहेली से भी मारपीट दरअसल, मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशयन का काम करते हैं। उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अम्बेडकर स्कूल में कक्षा 9 वीं…
दुर्ग : जिले के एजुकेशन हब भिलाई में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाय की दुकान पर बैठकर दोस्तों के साथ कैरम खेल रही छात्रा को जबरन किस करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी सहेली से भी मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल…
दुर्ग : भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में जीएम और एजीएम के बाद रसूखदार कारोबारी और भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक्शन के बाद भाजपा ने मुदलियार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. दरअसल, भास्कर मुदलियार की गाड़ियां मुख्य आरोपी संजय सिंह द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के अंदर डस्ट परिवहन के लिए लगाए गए थे. भास्कर मुदलियार की गाड़ियां प्लांट के अंदर से फ्लू डस्ट लाने का काम करती थी, लेकिन फ्लू डस्ट की आड़ में कुछ महीनों से…
रायपुर की पुलिस कॉलोनी में पदस्थ एक आरक्षक की मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। जहर सेवन की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए आरक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। राजधानी के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस लाइन के आरक्षक कुलदीप मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। Chhattisgarh News: ऑनलाइन IPL सट्टा मामले…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा और फर्जी वेबसाइट के माध्यम से संचालित सट्टेबाजी एवं धोखाधड़ी के चर्चित मामले में पेंड्रारोड न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु. सीमा जगदल्ला की अदालत ने सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को तीन-तीन वर्ष के साधारण कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर चार सह-आरोपियों को बरी कर दिया गया। रेलवे के 5 बड़े अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के चलते जबरन VRS दिया गया न्यायालय ने प्रकाश केंवट, हर्ष जायसवाल, रितेश सुल्तानिया उर्फ गुनगुन, मधुर जैन, योगेश…
नई दिल्लीः रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश पर रेलवे ने इंडियन रेलवे एस्टेब्लिशमेंट कोड के नियमों का इस्तेमाल करते हुए खराब परफॉर्मेंस के कारण पांच अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय की समीक्षा समितियों ने भारतीय रेलवे स्थापना संहिता, खंड II के नियम 1802 (ए) के अंतर्गत सार्वजनिक हित में पांच समूह ‘ए’ अधिकारियों की समय से पहले सेवानिवृत्ति की सिफारिश की है, जो मौलिक नियमों के नियम 56 (जे) के बराबर है। अमेरिका के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत और 7 घायल; हमलावर भी मारा गया इस वजह…
बोइस (अमेरिका): अमेरिका के दक्षिणी इडाहो राज्य में एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। ट्विन फॉल्स के पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमलावर की पहचान और हमले के मकसद का पता लगाने में जुटी है। हिक्स ने कहा, ”हमें लगता है कि लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है। घटनास्थल पर बेहद अफरा-तफरी का माहौल था।” हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग पहुंचे तिरुपति मंदिर, मुंडवाया हुआ था सिर चश्मदीद…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से अब तक मैदान पर वापसी करने में कामयाब नहीं हो सके हैं वह 2 अगस्त की सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या का पूरा लुक बदला हुआ नजर आया जिसमें वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा जहां पहने हुए थे तो वहीं उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा रखा था। हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने सुबह आयोजित होने वाली प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला होने वाला था, लेकिन ईरान की अपील पर इस हमले को टाल दिया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से खोल दिया जाएगा और ईरान न्यूक्लियर बम भी नहीं बनाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। सैन्य ताकत और पावर के पैमाने पर यह हमला इस स्तर…
