AIIMS Kalyani Recruitment 2026: एम्स कल्याणी ने अपने विभिन्न विभागों में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 84 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां 6 महीने की अवधि के लिए की जाएंगी। एमबीबीएस पास उम्मीदवार, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा 8 सितंबर 2026 को एम्स कल्याणी परिसर में आयोजित होने की संभावना है।
5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी; पुलिस जांच में जुटी
क्या है आवेदन की शर्तें?
- एम्स कल्याणी जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए।
- साथ ही, उम्मीदवार ने अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी की हो और उसके पास इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र तथा किसी राज्य मेडिकल काउंसिल का वैध पंजीकरण होना चाहिए।
- जिन उम्मीदवारों ने 24 अगस्त 2026 तक इंटर्नशिप पूरी कर ली है या उसी तारीख तक पूरी कर लेंगे, वे आवेदन कर सकते हैं।
- परीक्षा या साक्षात्कार के समय उन्हें इंटर्नशिप प्रमाण पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने AIIMS या किसी अन्य संस्थान में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।