Abhijeet Dipke Education : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब तक नीट यूजी (NEET UG) छात्र आंदोलन को लेकर सुर्खियों में बने रहे और अब अपनी पढ़ाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. अभिजीत ने पढ़ाई कहां से की है और वहां की फीस कितनी है, इसके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं. तो चलिए जानते हैं.
दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए, रस्सी से बांधकर की पिटाई; नशे का सामान बरामद
बोस्टन यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
अभिजीत ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित बोस्टन यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कंम्यूनिकेशन (College of Communication) से मास्टर ऑफ साइंस इन रिपब्लिक रिलेशंस ( Master of Science in Public Relations) में मास्टर डिग्री हासिल की है.
इतने डॉलर है सलाना फीस
इस यूनिवर्सिटी की सालाना फीस लगभग $73,024 है यानी 69,61,334 रुपये. वहीं,रहने, खाने और अन्य खर्चों को मिलाकर कुल खर्चा लगभग $95,334 तक पहुंच जाता है यानी 90,88,385 रुपये.
CG Crime News: लिफ्ट लेकर चौकीदार से मांगे पैसे, इनकार किया तो चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट
स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन लेकर की पढ़ाई
बता दें कि हाल ही में गुजरात के आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजीत दिपके की पढ़ाई को लेकर आरटीआई फाइल की थी. जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से शिकायत की. जिसमें अमित ने कहा कि दीपके के पिता महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) में जूनियर इंजीनियर थे और उनकी सैलरी 60 से 65 हजार रुपये के आस-पास महीने की थी. ऐसे में फिर इतनी सैलरी में अभिजीत दिपके के पिता ने बोस्टन जैसी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई का खर्चा बेटे का कैसे उठाया. इसकी जांच की जाए. इसी को लेकर हाल ही में अभिजीत दिपके ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बोस्टन यूविर्सिटी की तरफ से डीन्स स्कॉलरशिप मिली (हर सेमेस्टर $12500 कुल स्कॉलरशिप 37500 डॉलर सलाना) थी. और बाकी के खर्चों के लिए उन्होंने एजुकेशन लोन ले रखा था. जिसकी किस्तें अभी तक चुका रहे हैं.



