IBPS RRB 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए आरआरबी भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करने का भी मौका रहेगा। यह भर्ती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में समूह ‘ए’ अधिकारी और समूह ‘बी’ कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) पदों के लिए होगी। आईबीपीएस की ओर से विस्तृत नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें पदवार रिक्तियों, पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
FSSAI की कार्रवाई का असर! Zomato ने एनालॉग डेयरी से बनी डिश की बिक्री पर लगाई रोक



