WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Meta ने तीन नए सिक्योरिटी फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी ने Two-Step Verification को पहले से ज्यादा मजबूत करने, एक WhatsApp अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ने और अनजान नंबर से आने वाली कॉल के बारे में ज्यादा जानकारी दिखाने का अपडेट जारी किया है। Meta के मुताबिक, इन बदलावों का मकसद अकाउंट को टेकओवर और संदिग्ध कॉल जैसे मामलों से बचाने में मदद करना है।
WhatsApp में Passkey का इस्तेमाल अकाउंट में दोबारा लॉगिन करने के लिए किया जाता है। इसमें यूजर अपने फोन के फिंगरप्रिंट, Face ID या स्क्रीन लॉक के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई कर सकता है। Meta के मुताबिक, अब तक 1 अरब से ज्यादा लोग WhatsApp पर Passkey सेट कर चुके हैं। नए अपडेट के बाद एक अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ी जा सकेंगी।
सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से 8-8 किलो के 2 टिफिन बम बरामद
यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के काम आएगा जो WhatsApp अकाउंट को Android और iPhone जैसे अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल करते हैं। यूजर WhatsApp की Settings > Account > Passkeys में जाकर Passkey मैनेज कर सकेंगे।
WhatsApp का Two-Step Verification फीचर भी अब पहले से ज्यादा मजबूत होने वाला है। अभी तक इसमें अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए 6 डिजिट का PIN इस्तेमाल किया जाता था। अब कंपनी इसे एक ज्यादा मजबूत Password में अपग्रेड कर रही है। नए पावसवर्ड में अक्षर और नंबर के साथ @,$,# जैसे स्पेशल करैक्टर भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे किसी के लिए Two-Step Verification का अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।
WhatsApp ने अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को लेकर भी एक बदलाव किया है। Android यूजर्स को किसी ऐसे व्यक्ति की कॉल आने पर, जिसका नंबर कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है, अब ज्यादा कॉन्टैक्स्ट दिखाई देगा।
कॉल उठाने से पहले यूजर को यह जानकारी मिल सकेगी कि कॉल करने वाला नंबर किसी दूसरे देश का है या नहीं और क्या उस व्यक्ति के साथ आपका कोई कॉमन WhatsApp ग्रुप है। इससे यूजर को कॉल उठाने से पहले यह समझने में मदद मिल सकती है कि सामने वाला व्यक्ति कौन हो सकता है।
सांप के डसने के बाद युवक ने किया ऐसा काम, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान
यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसे पूरी तरह ऑटोमैटिक कॉल स्क्रीनिंग या कॉल ब्लॉकिंग फीचर नहीं कहा जा सकता। WhatsApp यहां अनजान कॉलर के बारे में अतिरिक्त जानकारी दे रहा है, ताकि यूजर खुद तय कर सके कि उसे कॉल उठानी है या नहीं।
Meta का कहना है कि WhatsApp पर बातचीत End-to-End Encryption के जरिए सुरक्षित रहती है और कंपनी अकाउंट की सुरक्षा के लिए नए तरीके जोड़ती रहती है। नए फीचर्स भी इसी दिशा में हैं, जिनमें Account Takeover से बचाव, मजबूत Two-Step Verification और अनजान कॉलर्स के बारे में ज्यादा जानकारी शामिल है।



