प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तीन देशों के दौरे पर हैं, जिसमें इंडोनेशिया के बाद वह 8 जुलाई को वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने 10 जुलाई को ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की उपस्थिति में बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश के 16वें सीजन के पहले मुकाबले को भारत में खेले जाने की आधिकारिक घोषणा की। ऐसा पहली बार होगा जब भारत में किसी विदेशी टी20 लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
श्रेयस अय्यर के कप्तानी करियर की शुरुआत पर लगा ‘कलंक’, बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान
ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का होगा प्रमुख आकर्षण
बिग बैश लीग का जुनून भारत में भी काफी देखने को मिलता है, जिसमें इसके सीजन की शुरुआत अधिकतर दिसंबर महीने में होती है तो वहीं फाइनल मैच जनवरी के महीने में खेला जाता है। पहली बार बीबीएल के सीजन का मुकाबला घर से बार किसी दूसरे देश में आयोजित किया जाएगा। वहीं भारत में दिसंबर महीने में आयोजित होने वाले एक सप्ताह के ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का भी बीबीएल 2026-27 का पहला मुकाबला प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।
CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी-रेलवे जमीन से बेदखली से पहले देना होगा कारण बताओ नोटिस
दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जुनून है
पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 10 जुलाई की सुबह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेल संबंधों को लेकर बात की जिसमें उन्होंने कहा कि जब भी मुझे अपने दोस्त प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिलने का मौका मिला है, क्रिकेट हमारे बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव का जरिया रहा है। हमने अहमदाबाद में साथ मिलकर स्टेडियम का दौरा किया था और आज यहां आकर मैं खेल की भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं, खासकर तब जब हमारे बीच स्टीव वॉ और लिसा स्थालेकर जैसे दिग्गज मौजूद हों। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कदम रखते ही किसी भी भारतीय के मन में एक साथ दो भावनाएं जागती हैं। पहली भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा यह एहसास कि हमारे दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक साझा जुनून है। फिर भी आज आखिरी ओवर के रोमांच का कोई दबाव नहीं है। यहां सिर्फ खेल की खुशी, हमारी दोस्ती की आत्मीयता और भविष्य के चैंपियंस की ऊर्जा है।






