भारत डिफेंस सेक्टर में तेजी से आत्मनिर्भर होता जा रहा है. भारत खुद के लिए तो एडवांस मिसाइलों से लेकर फाइटर जेट बना रहा है साथ ही दुनिया के दूसरे देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहा है. हाल ही में पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान ऐसी ही एक भारतीय मिसाइल की डील हुई है. यह मिसाइल है ‘अस्त्र’. ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के बाद अब इंडोनेशिया ने भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ (Astra) मिसाइल खरीदने का फैसला किया है. आखिर इस स्वदेशी मिसाइल की ऐसी क्या खासियत है जो पूरी दुनिया में इसकी डिमांड बढ़ रही है? आइए बताते हैं.
देशभर में बारिश का अलर्ट: 18 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी, क्या आज भी भीगेगी दिल्ली?
इंडोनेशिया ने अस्त्र मिसाइल खरीदने का किया फैसला
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान इंडोनेशिया ने अस्त्र मिसाइल खरीदने का फैसला किया. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के बाद इंडोनेशिया द्वारा भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का फैसला भारतीय तकनीक पर वैश्विक भरोसे को दिखाता है. इंडोनेशिया न केवल अस्त्र खरीद रहा है, बल्कि अतिरिक्त कोस्टल डिफेंस बैटरी के साथ अपनी ब्रह्मोस इन्वेंट्री को भी बढ़ा रहा है.
क्यों खास और अनोखी है अस्त्र मिसाइल?
अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल को DRDO ने डेवलेप किया है. यह बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) एयर-टू-एयर मिसाइल है. यानी यह मिसाइल फाइटर जेट्स को बिना दुश्मन के सीधे संपर्क में आए, विजुअल रेंज से बहुत दूर तबाह कर सकती है. यह करीब 100 किमी दूर तक कुछ सेकंड में टारगेट का खात्म करने की ताकत रखती है.
टारगेट लॉक होने पर नहीं बच पाएगा दुश्मन
DRDO ने अस्त्र मिसाइल में एक्टिव रडार सीकर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. जो अंतिम क्षणों में दुश्मन के लड़ाकू विमानों को ट्रैक कर उन्हें सटीक निशाना बनाती है. एक बार टारगेट लॉक हो जाने पर दुश्मन के विमान का इससे बचना नामुमकिन हो जाता है.






