CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार के आदेश को लेकर सियासत जारी है. वहीं इसे लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. इस घटनाक्रम के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने के उद्देश्य से मंत्रोच्चार कराने का फैसला लिया गया, लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई है.
स्कूलों में मंत्रोच्चार पर सियासत, गजेन्द्र यादव ने कांग्रेस ने साधा निशाना
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में मंत्र उच्चारण को लेकर दायर याचिका पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सकारात्मक सोच और ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ लोगों ने इस आदेश के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की है. मंत्री ने बताया कि मामले की सुनवाई कल होनी है और कोर्ट के आदेश के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.
खबर में अपडेट जारी है….






