IND vs AFG 3rd ODI Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज शनिवार को चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब शुभमन गिल एंड कंपनी की नजर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने में होगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
35 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 183-5
35 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 183 रन बना लिए हैं. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 95 गेंदों में 81 और मोहम्मद नबी 18 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
अफगानिस्तान को पांचवां झटका
अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा अजमतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद में आउट हो गए हैं. अजमत ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. प्रिंस यादव ने अजमतुल्लाह को प्रसिध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया.
हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ी फिफ्टी
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला है.
21 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 107-4
21 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर बने हुए हैं.
17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 83-4
शुरुआती झटके लगने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान की पारी संभालने का काम किया है. दोनों खिलाड़ियों के बीच 47 गेंदों में 47 रन की साझेदारी हो गई है. 17 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं.
अफगानिस्तान को चौथा झटका
अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा दरविश रसूली 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. प्रसिद्ध कृष्ण ने उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया है. रसूली के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं.
अफगानिस्तान को तीसरा झटका
अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान के रूप में तीसरा झटका लगा है. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया है. इब्राहिम 18 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे.
अफगानिस्तान को दूसरा झटका
छठे ओवर पर अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है. रहमत शाह 15 गेंदों में 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं. रहमत की इस पारी में 1 चौका शामिल रहा. प्रसिद्ध की इस गेंद पर रोहित शर्मा ने रहमत का कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन भेजा. इस मैच में प्रसिद्ध का यह दूसरा विकेट रहा.
अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान को दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्ण ने दिया बड़ा झटका. रहमानुल्लाह गुरबाज़ 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. उनके आउट होने के बाद रहमत शाह क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए हैं. 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने एक विकेट खोकर 9 रन बनाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 में चार बदलाव हैं. वहीं, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में प्रसिद्ध कृष्ण, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है.





