छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर में आज एक ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक करेंगे। पहली बार यह अहम बैठक बस्तर क्षेत्र में आयोजित हो रही है, जिसे क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ समेत मध्य क्षेत्र के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के दौरान आंतरिक सुरक्षा, नक्सल प्रभावित इलाकों का विकास, सड़क और बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
read also: CG Weather Alert: तेज धूप और बढ़ती गर्मी से छत्तीसगढ़ बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट
विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर में इस बैठक का आयोजन क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे सकता है। इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को गति मिलने और केंद्र-राज्य समन्वय मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


