अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा भारत को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बहस तेज हो गई है। इसी बीच आईटी कंपनी Zoho के संस्थापक Sridhar Vembu ने प्रवासी भारतीयों के नाम एक खुला पत्र लिखकर उन्हें भारत लौटने की अपील की है। वेंबु ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भारत अब अवसरों की भूमि बन चुका है, ऐसे में विदेशों में रहने वाले भारतीयों को अपने देश की ओर देखना चाहिए।
वेंबु ने अपने संदेश में कहा कि भारत में टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़े अवसर मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक माहौल में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अपने देश में योगदान देना और यहां भविष्य बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। उनका मानना है कि भारत में प्रतिभा और संसाधनों की कोई कमी नहीं है।
read also: LSG vs KKR: गम को ताकत बनाकर चमके रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज ने दिवंगत ससुर को किया याद
उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वे अपने अनुभव और कौशल को भारत के विकास में लगाएं। वेंबु के इस बयान को ट्रंप की टिप्पणी के बाद भारत में आत्मनिर्भरता और प्रतिभा वापसी की बहस से जोड़कर देखा जा रहा है।


