प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को अब 23वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना में सरकार हर साल किसानों को ₹6000 की सहायता तीन बराबर किस्तों में देती है, यानी हर चार महीने में ₹2000 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। पिछली किस्तों के ट्रेंड को देखें तो 23वीं किस्त के मई–जून 2026 के आसपास जारी होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
23वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने सरकार की जरूरी शर्तें पूरी कर ली हैं। सबसे जरूरी शर्त e-KYC है। जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराया, उनके खाते में पैसा अटक सकता है। इसके अलावा आधार-बैंक लिंक, जमीन का सत्यापन और सही बैंक विवरण होना भी जरूरी है। पिछले चरणों में कई किसानों की किस्त इसलिए रुकी थी क्योंकि रिकॉर्ड अधूरे या गलत पाए गए थे।
read also: संसद में दिखी मोदी-खरगे की खास केमेस्ट्री, राहुल गांधी संग तस्वीर भी हुई थी वायरल
कुछ किसानों को इस बार किस्त नहीं मिल सकती है। जिन किसानों के नाम पर खेती योग्य जमीन नहीं है, जो आयकरदाता हैं, या जिन्होंने e-KYC व दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, वे लाभ से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी पात्रता और स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि ₹2000 की अगली किस्त बिना किसी रुकावट के मिल सके।


