महिला आरक्षण से जुड़े नारी वंदन कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि यह कानून जल्द से जल्द लागू हो और 2029 तक इसके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाता रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने से लोकतंत्र और मजबूत होगा तथा नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी से विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और राजनीति में उनका बढ़ता योगदान भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा।
read also: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर CRPF की बड़ी कार्रवाई, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नारी वंदन कानून आने वाले वर्षों में भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सरकार इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रही है।


